Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

हाई कोर्ट समेत राज्य की सात अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं

24 Feb 2026

 हाई कोर्ट समेत राज्य की सात अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

आसनसोल। कोलकाता हाई कोर्ट सहित राज्य की सात अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ई-मेल मिलने से कोर्ट परिसरों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और सभी जगहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, कोलकाता ही नहीं, बल्कि राज्य के पांच जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोलकाता हाई कोर्ट के अलावा आसनसोल, दुर्गापुर, बहरमपुर, सिउड़ी, रामपुरहाट और अलीपुर अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है।
आसनसोल के डिस्ट्रिक्ट जज देव प्रसाद नाथ के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 11:30 बजे ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर करीब एक बजे अदालत परिसर में विस्फोट करने की बात कही गई थी। ई-मेल मिलते ही उन्होंने तत्काल सभी न्यायिक कार्य स्थगित कर कोर्ट परिसर को खाली कराने का आदेश दिया। इसकी सूचना आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को भी दी गई। सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे कोर्ट परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया। आम लोगों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगा दी गई। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाकर कोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है।
धमकी भरे ई-मेल में अदालत कक्ष और जज के चेंबर में विस्फोटक रखे होने का दावा किया गया है। कई गंभीर और आपत्तिजनक दावे भी किए गए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
सूत्रों के अनुसार ईमेल बांग्ला भाषा में भेजा गया है और उसकी साइबर जांच शुरू कर दी गई है। ईमेल आईडी और तकनीकी स्रोत की पहचान करने के लिए साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई है।
खबर लिखे जाने तक किसी भी परिसर से कोई विस्फोटक सामग्री बरामद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हाई कोर्ट समेत राज्य की सात अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News